Latest News

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि देश की जनता टैक्स वसूली के बोझ से परेशान है, जबकि मोदी सरकार के लिए ये टैक्स की कमाई एक बड़ी उपलब्धि है। नजरिए का अंतर है- उन्हें जनता का दर्द नहीं सिर्फ अपना खजाना दिखता है। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग EconomicSurvey2022 इस्तेमाल किया।

राहुल लगातार सोशल मीडिया के जरिए मोदी सरकार को कटघरे में खड़े करते हैं। वो लगातार महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम और टैक्स का मुद्दा उठाते हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि कोविड महामारी पूरे देश ने झेली लेकिन गरीब वर्ग व मध्यम वर्ग मोदी सरकार की 'आर्थिक महामारी' के भी शिकार हैं। अमीर-गरीब के बीच बढ़ती ये खाई खोदने का श्रेय केंद्र सरकार को जाता है। उन्होंने आगे लिखा- #किसके_अच्छे_दिन। राहुल का आरोप है कि मोदी सरकार अपने करीबी चुनिंदा उद्योगपतियों को ही फायदा पहुंचा रही है।

आपको बता दें कि सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ संसद के बजट सत्र की शुरुआत हुई। इस दौरान राहुल गांधी भी संसद में नजर आए। मंगलवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। आशंका है कि इस बार भी सत्र हंगामेदार रहेगा, जहां कांग्रेस पेगासस जासूसी मामला उठा सकती है। हाल ही में राहुल ने ट्वीट कर लिखा था कि मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राज नेताओं व जनता की जासूसी करने के लिए पेगासस खरीदा था। फोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को निशाना बनाया है। ये देशद्रोह है। मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement