Latest News

मुंबई, हमें महाराष्ट्र पुलिस पर गर्व है। विश्व में सर्वोत्तम पुलिस बल के तौर पर पहचान बनाने के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं मुहैया कराने हेतु राज्य सरकार वचनबद्ध है। उक्त बातें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कही।
राज्य सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों की उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नति किए जाने के निर्णय को लेकर सह्याद्रि गेस्ट हाउस में पुलिस कांस्टेबल संवर्ग की तरफ से मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का आभार प्रकट करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपना मत व्यक्त किया। पुलिस राज्य सरकार की रीढ़ है इसलिए सरकार का यह कर्तव्य है कि वह रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाए रखे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि पुलिस बल को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।


Social Media Presence