Latest News

मुंबई, महाविकास आघाड़ी सरकार ने राज्य के महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दी है। महिला पुलिसकर्मियों को राहत देते हुए उन्हें अब सिर्फ आठ घंटे की ड्यूटी दिए जाने की जानकारी महाराष्ट्र के पुलिस महासंचालक संजय पांडेय ने दी है।
संजय पांडेय ने बताया कि हालांकि कुछ जगहों पर इसे पहले ही लागू किया जा चुका है, शेष जगहों पर जल्द ही चरणबद्ध तरीके से इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि कई महिला कांस्टेबलों ने राज्य के पुलिस प्रमुख से संपर्क किया था और कहा था कि उनकी ड्यूटी के घंटे अक्सर निर्धारित बारह घंटे से अधिक बढ़ जाते हैं, जिससे उनका पारिवारिक जीवन प्रभावित होता है। जानकारी के अनुसार डीजीपी ने यह पैâसला करने से पहले अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह ली थी। अधिकारी ने कहा कि नागपुर, पुणे, अमरावती और हाल ही में नई मुंबई में महिला पुलिसकर्मियों के लिए आठ घंटे की शिफ्ट को सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है। राज्य सरकार के इस फैसले पर महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे-पाटील का आभार प्रकट किया है।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement