Latest News

मुंबई, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निर्माण का जायजा लेने निकले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को इस हाईवे का स्पीड टेस्ट लिया। इस दौरान उनकी गाड़ी 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। गडकरी के स्पीड टेस्ट का ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।
गडकरी मध्य प्रदेश के रतलाम के जावरा में थे। उन्होंने कहा कि इस सड़क की गुणवत्ता इतनी अच्छी है कि यहां छोटे प्लेन भी लैंड करवाए जा सकते हैं। आपको बता दें कि 1,380 किमी लंबा ये एक्सप्रेसवे दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेस हाइवे है जिसके जरिए दिल्ली से मुंबई का सफर 12 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। 95 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे इस एक्सप्रेस-वे पर 12 लेन बनाए जाएंगे। ये एक्सप्रेस-वे 6 राज्यों से गुजरेगा। इसमें 380 किमी राजस्थान, 370 किमी महाराष्ट्र, 300 किमी गुजरात और 120 किमी मध्य प्रदेश और 80 किमी हरियाणा से गुजरेगा। दावा है कि मार्च 2023 तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement