Latest News

मुंबई : दहिसर पुलिस ने 2 ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जो सोने फैक्ट्री से सोने के गहने  पॉलिश करने का बहाना बनाकर फरार हो गए। पुलिस इस मामले में 1 आरोपी को नालासोपारा से और दूसरे को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से करीब 6 लाख का गहना बरामद कर लिया है।
दहिसर चेकनाका के पास नितिन इंडस्ट्रियल स्टेट में कलश स्टॉर नामक सोने का कारखाना है। यहीं पर आरोपी महादेव कायल (42) और  विश्वजीत बेरा (27) काम करते थे। दोनों बंगाल के रहने वाले है, कुछ दिन पहले ही मुंबई काम पर आए थे। दोनों कारिगर के तौर डायमंड पॉलिस करते थे। कारखाना मालिक ने इन्हें 27 जुलाई को सोने के 33.78 ग्राम का पेंडल और 4.86 कैरट का हीरा दिया था। जिसकी कुल कीमत 6 लाख के आसपास है। दोनों दोपहर में खाना खाने के बहाने ज्वेलरी साथ लेकर निकले जिसमे एक सूरत भाग गया और दूसरा गहना बेचने के लिए नालासोपारा में रुका हुआ था। उस दिन जब दोनों कारखाने में गहने लेकर वापस नहीं लौटे तो मालिक ने इसकी शिकायत दहिसर पुलिस को दी। पुलिस वारदात की गंभीरता को देखते हुए एपीआई डॉक्टर चंद्रकांत घारगे, पुलिस नाइक सरीफ शेख, पुलिस कांस्टेबल योगेश हीरेमठ, दीपक कोल्हा की टीम ने मोबाइल लोकेशन पर खोजबीन शुरू की।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महादेव कायल भायंदर में छुपा हुआ था और विश्वजीत बेरा अहमदाबाद से बंगाल भागने की तैयारी में था, लेकिन उसके पहले पुलिस ने उसे अहमदाबाद स्टेशन के बाहर पकड़ लिया। दोनों के पास से पूरा सोना बरामद कर 100% रिकवरी की गई। महादेव के ऊपर दक्षिण मुंबई काला चौकी पुलिस स्टेशन में ऐसे ही चोरी का मामला दर्ज है। जून महीने में जमानत पर रिहा हुआ है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement