मुंबई में 24 घंटे के लिए पानी की सप्लाई रहेगी बंद! गोरेगांव के कई हिस्से प्रभावित
मुंबई : मुंबईकरों को अगले सप्ताह के शुरुआती दिनों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। शहर में गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड पर चल रहे काम की वजह से पानी की सप्लाई में कटौती होगी। गोरेगांव ईस्ट में 24 घंटे पानी की सप्लाई रोक दी जाएगी। मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने यह जानकारी दी है। बीएमसी का कहना है कि मंगलवार, 10 मार्च सुबह 9 बजे से बुधवार 11 मार्च सुबह 9 बजे तक पानी की सप्लाई रोक दी जाएगी।
क्यों रुकी पानी की सप्लाई?
दरअसल गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड के पहले फेज का काम चल रहा है। इसमें दादासाहेब फाल्के फिल्म सिटी से डिंडोशी कोर्ट तक फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसमें फिल्म सिटी के पास एक रीच रोड बनाई जा रही है। इसकी वजह से इस इलाके में पानी की पाइपलाइन का काम शुरू किया जाएगा। इस काम में 750 मीटर डायमीटर की पानी की पाइपलाइन को जोड़ने का काम 10 से 11 मार्च के बीच किया जाएगा। इसकी वजह से गोरेगांव के पी ईस्ट और पी साउथ सेक्शन के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई रुकी रहेगी। इस बीच कुछ इलाकों में कम प्रेशर पर पानी की सप्लाई होगी।
कहां होगा असर?
बीएमसी के मुताबिक, पी ईस्ट वार्ड में शिवशाही प्रोजेक्ट में रात 11.45 बजे से सुबह 5.45 बजे तक रेगुलर पानी की सप्लाई जारी रहेगी। श्री कृष्णा नगर और इंदिरा गांधी रिसर्च इंस्टीट्यूट में सुबह 3.30 बजे से सुबह 9.00 बजे के बीच रेगुलर पानी की सप्लाई जारी रहेगी। पी साउथ वार्ड में सैटेलाइट टावर, संतोष नगर, माली नगर, हेबल पाड़ा, उमरशेठ पाड़ा, नागरमोड़े पाड़ा, सुनील मैदान, फिल्म सिटी रोड इलाकों में रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक पानी की सप्लाई जारी रहेगी। बाकी समय पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।