Latest News

नयी दिल्ली  : खुदरा विक्रेताओं के संगठन रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण महाराष्ट्र में मॉल लगातार बंद रहने से व्यापार और वहां काम करने वाले लाखों लोगों बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। खुदरा विक्रेताओं के निकाय ने दावा किया कि गलत धारणा है कि वातानुकूलित स्थान होने से मॉल महामारी की स्थिति को बढ़ा सकते हैं। ऐसे कोई भी चिकित्सा दिशानिर्देश या सबूत नहीं है जो कोविड के कारण एयरकंडीशनर के उपयोग को प्रतिबंधित करते हो।
आरएआई के मुख् य कार्यपालक अधिकारी कुमार राजा गोपालन ने एक बयान में कहा, ‘‘महाराष्ट्र को छोड़ देश के सभी राज्यों ने मॉल को खोलने की अनुमति दे दी है। महाराष्ट्र के मॉल प्रबंधन महामारी से संबंधित सामाजिक दूरी और दुकानदारों की सुरक्षा समेत जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दे रहे हैं।’’ उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मॉल को खोलने की अनुमति से न केवल लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में खरीदारी करने में मदद करेगी बल्कि मॉल से जुड़े लाखों लोगों की नौकरी भी बचेगी।
वही आरएआई ने कहा, ‘‘वायरस के प्रसार को रोकने के लिए निकाय से जुड़े मॉल भी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते रहे हैं। इसके बावजूद महाराष्ट्र में मॉल बंद हैं।’’ निकाय ने कहा कि महाराष्ट्र में मॉल प्रति माह करीब 40 हजार करोड़ का कारोबार करते हैं और जीएसटी में चार हजार करोड़ रुपये का योगदान देते हैं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement