Latest News

मुंबई : बुधवार से तीन दिवसीय बाढ़ प्रभावित दौरे की शुरुआत करने वाले विपक्ष नेता देवेंद्र फड़नवीस ने गुरुवार को सांगली जिले का दौरा किया। बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना उसके बाद उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। फड़नवीस ने कहा कि पीड़ितों की हर समस्याओं को निश्चित रूप से गंभीरता से लिया जाएगा। फड़नवीस ने सांगली जिले के वलवा गांव से दौरे की शुरुआत करते हुए अन्य स्थानों का दौरा किया। गांव वालों ने फड़नवीस को बताया कि पानी के कारण घर का सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों ने 70 एकड़ जमीन पर उनके पुनर्वसन की मांग की। जिसके जवाब में विपक्ष नेता ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सभी मांगें राज्य सरकार को सौंपी जाएंगी। साल 2019 में आई बाढ़ में तत्कालीन राज्य सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की तत्काल मदद की थी। जिसमें उन्हें नया घर, दैनिक इस्तेमाल होने वाले वस्तुओं के साथ अन्य राहत सामग्री प्रदान किया गया था। जिन लोगों के पास घर नहीं था उन्हें सरकार ने किराया मुहैया कराया था। दुर्भाग्य से दो साल बाद वही संकट फिर से आया है लेकिन राज्य सरकार द्वारा तत्काल कोई मदद की घोषणा नहीं की गई है। फड़नवीस ने कहा कि एनडीआरएफ के नियमों के मुताबिक केंद्र सरकार से हमेशा पैसा मिलता है। लेकिन राज्य सरकार को मानदंड से परे जाकर तत्काल सहायता प्रदान करनी होगी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement