महंगे तेल के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला मोर्चा
मीरा रोड, कल मीरा-भायंदर में रोज हो रहे तेल के महंगे खेल के खिलाफ पूर्व विधायक मुजफ्फर हुसैन के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कायकर्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय पर मोर्चा निकाला। भायंदर-पश्चिम रेलवे स्टेशन से, तहसीलदार कार्यालय तक जमकर नारेबाजी के साथ यह मोर्चा निकाला गया। इस मोर्चे में तीन पहिया साइकिल पर बाइक रखकर पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि का प्रतीकात्मक निषेध किया गया। कार्यकर्ताओं के हाथों में मोदी सरकार व भाजपा के खिलाफ कार्टून-नारे की तख्तियां थीं। ‘तुम मुझे वोट दो, मैं तुम्हे महंगाई दूंगा’ ऐसा तंज युवक कांग्रेस की ओर से आंदोलन में कसा गया। महिला कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के साथ बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में पूर्व विधायक मुजफ्फर हुसैन, जिल्हाध्यक्ष प्रमोद सामंत, गटनेता जुबेर इनामदार, महिला जिलाध्यक्ष लीलाताई पाटील, नगरसेवक अनिल सावंत, नगरसेविका नूरजहां सय्यद, रुबीना फिरोज, गीता परदेशी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिप काकड़े, कुणाल काटकर, सेवादल अध्यक्ष सुनील तावड़े, व्यापारी सेल अध्यक्ष जितेश वोरा, सोशल मीडिया जिल्हाध्यक्ष सिद्धेश राणे अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।
कल मीरा-भायंदर में रोज हो रहे तेल के महंगे खेल के खिलाफ पूर्व विधायक मुजफ्फर हुसैन के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कायकर्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय पर मोर्चा निकाला। भायंदर-पश्चिम रेलवे स्टेशन से, तहसीलदार कार्यालय तक जमकर नारेबाजी के साथ यह मोर्चा निकाला गया।इस मोर्चे में तीन पहिया साइकिल पर बाइक रखकर पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि का प्रतीकात्मक निषेध किया गया। कार्यकर्ताओं के हाथों में मोदी सरकार व भाजपा के खिलाफ कार्टून-नारे की तख्तियां थीं। ‘तुम मुझे वोट दो, मैं तुम्हे महंगाई दूंगा’ ऐसा तंज युवक कांग्रेस की ओर से आंदोलन में कसा गया। महिला कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के साथ बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में पूर्व विधायक मुजफ्फर हुसैन, जिल्हाध्यक्ष प्रमोद सामंत, गटनेता जुबेर इनामदार, महिला जिलाध्यक्ष लीलाताई पाटील, नगरसेवक अनिल सावंत, नगरसेविका नूरजहां सय्यद, रुबीना फिरोज, गीता परदेशी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिप काकड़े, कुणाल काटकर, सेवादल अध्यक्ष सुनील तावड़े, व्यापारी सेल अध्यक्ष जितेश वोरा, सोशल मीडिया जिल्हाध्यक्ष सिद्धेश राणे अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।