Latest News

मुंबई : ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने भिवंडी इलाके से अवैध रुप से रखी गई  12 हजार जिलेटिन की छड़े और तीन हजार से ज्यादा डेटोनेटर जब्त किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। बरामद विस्फोटक एक खादान के पास स्थित कार्यालय में रखा गया था। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़े लदी स्कॉर्पियों कार मिलने के बाद से ही पुलिस जिलेटिन के अवैध कारोबार पर नजर रख रही है। ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने गुप्त सूचना के आधार पर भिवंडी के कारीवली गांव में छापा मारा। यहां महेश स्टोन चाल में गुरूनाथ म्हात्रे नाम के व्यक्ति के कार्यालय के स्टोर रूम में रखी गईं जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर बरामद किए गए। यहां सोलार इंडस्ट्रीज कंपनी की जिलेटिन छड़ों के 60 बॉक्स मिले जिनका कुल वजन 1500 किलो है।

बॉक्स में कुल 11 हजार 400 जिलेटिन की छड़े रखी हुईं थीं। इसके अलावा डेक्कन पावर कंपनी के तीन बॉक्स भी बरामद किए गए जिनमें कुल 600 जिलेटिन की छड़ें थी जिनका वजन 45 किलो है। इसके अलावा पुलिस ने सोलार कंपनी के 2508 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और डेक्कन कंपनी के 500 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर भी बरामद किया है। बरामद विस्फोटकों की कीमत 2 लाख 7 हजार रुपए है। पुलिस ने बिना इजाजत अवैध रुप से विस्फोटक रखने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर गुरूनाथ म्हात्रे नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि आरोपी ने मंजूरी के बिना इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक कैसे हासिल किया।  

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement