Latest News

हैदराबाद : हैदराबाद में एक 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना होली के दिन की है। पुलिस ने बताया कि 21 मार्च को होली वाली रात झाड़ियों में बच्ची का शव बरामद किया गया जिसका गला कटा हुआ था। पुलिस ने बताया कि होली के दिन उसके साथ रेप को अंजाम दिया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया गया।

रात में कुछ लोगों ने जब शव को देखा तो पुलिस को खबर कर दी इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बच्ची गुरुवार सुबह ही अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए घर से निकली थी। लेकिन दोपहर तक जब वह घर वापस नहीं आई तो घरवाले परेशान हो गए। शाम तक उन्होंने पुलिस को इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया उसी दौरान किसी स्थानीय ने पुलिस को झाड़ियों में मिले शव के बारे में सूचित किया। शव खून से लथपथ था और उसके गले पर कट का निशान था। अलवल पुलिस थाने के एसएचओ ने बताया कि पीड़िता के पिता स्थानीय गौशाला में मजदूरी का काम करते हैं और उसकी मां दूसरों के घरों में घरेलु काम करती हैं।

पुलिस ने बताया कि हमने नाबालिग के साथ रेप और हत्या के आरोप में 20 वर्षीय राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आगे बताया कि कुमार बिहार के चंपारन जिला का रहने वाला है और दो महीना पहले ही काम के सिलसिले में हैदराबाद आया था और किसी टेंट हाउस में नौकरी कर रहा था।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement