मुंबई में जिम ट्रेनर पर दुष्कर्म का आरोप, मोबाइल में कई महिलाओं के मिले वीडियो
मुंबई। मुंबई के नालासोपारा में एक महिला ने जिम ट्रेनर पर शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में 22 साल के जिम ट्रेनर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार कर लिया है। 23 साल की महिला के आरोप के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
80 महिलाओं को प्रेम जाल में फंसा कर बनाया वीडियो
आरोपी पर करीब 70 से 80 महिलाओं को प्रेम जाल में फंसा कर उनके साथ ज्यादती करने का आरोप है। इतना ही नहीं महिलाओं के अश्लील वीडियो को पोर्न वेबसाइटों पर बेचने की भी बात सामने आ रही है।
वीडियो बना कर बेचने वाले आरोपी शख्स की पहचान आरिफ शेख के तौर पर हुई है। महिला से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी की मां और उसके भाई की भूमिका को भी पुलिस जांच रही है। आरोपी की मां का नाम रुखसाना और चचेरे भाई का नाम साहिल शेख बताया जा रहा है।