बेटी के साथ लव अफेयर था नामंजूर, परिवार ने लड़के की कर दी बेरहमी से हत्या
थाने: मुंबई के ठाणे में एक लव अफेयर मामले में लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़के का नाम कल्पेश चौधरी बताया जाता है जिसकी उम्र 23 वर्ष है। दरअसल लड़की के परिवार वालों को उन दोनों का रिश्ता नामंजूर था। जिसके बाद उन्होंने लड़के की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद शव को ठाणे के ही शहर मोरबड में झाड़ियों के पास फेंक दिया।
शुक्रवार को पुलिस ने ये जानकारी दी। डीसीपी राजेंद्र मोरे ने बताया कि मृतक का नाम कल्पेश चौधरी है जो मुरबाड तालुका के ककडपाड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से एक की बेटी के साथ मृतक लड़के का पिछेल 2 सालों से लव अफेयर था। लड़की अंबरनाथ में रहती थी। लड़की के परिवारवालों को उन दोनों का लव अफेयर मंजूर नहीं था। पिछले कुछ महीनों से इस बात पर उनके घर पर हर रोज झगड़ा होता रहता था। चौधरी इस महीने के शुरुआती दिनों से ही लापता बताया जा रहा था।
अंत में गुरुवार को उसका शव उनके फार्महाउस के पास झाड़ियों में पाया गया। शव की हालत बेहद क्षत-विक्षत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि जांच रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के परिवार वालों ने पहले चौधरी को डराया-धमकाया इसके बाद उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया।