Latest News

मुंबई : भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद किरीट सोमैया को धमकी देने वाले अविनाश धोत्रे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। इस तरह का आश्वासन मिलने के बाद भाजपा नेताओं ने पुलिस थाने के सामने से धरना समाप्त किया। पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने दापोली में 10 करोड़ रुपये की लागत से बने अवैध रिसोर्ट का मामला उजागर किया है। जिसके बाद सोमैया को धमकी देते हुए कहा गया था कि 1 जून के बाद उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। जिसकी शिकायत सोमैया ने नवघर पुलिस थाने में दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही थी। धमकी देने वाले की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने रविवार को नवघर पुलिस थाने के बाहर धरना आंदोलन शुरु किया था। धरने पर बैठने वालों में मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, सांसद गोपाल शेट्टी,विधायक मिहिर कोटेचा, पार्टी महासचिव संजय उपाध्याय, मनपा में पार्टी के गुट नेता प्रभाकर शिंदे, विनोद मिश्र सहित अन्य लोग शामिल थे।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement