Latest News

मुंबई : कोरोना महामारी के फैलने से रोकने के लिए लगे लॉकडाउन और प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से मुंबई में गुटखा की बिक्री हो रही है। विक्रोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 लाख रुपए का गुटखा पकड़ा है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। विक्रोली पुलिस को गुटखा की बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली। गौरतलब है कि लाॅकडाउन में भी गुटखे  की बिक्री की खबर लगातार मिल रही है।  पुलिस टीम ने विक्रोली (पूर्व) इस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैप लगाकर एक टेंपो पकड़ा। जब उसकी तलाशी ली गयी, तो उसमें से 11 लाख रुपए का गुटखा बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान कन्हैया सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने गुटखा के साथ ही टेंपो भी जब्त कर लिया है।  


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement