Latest News

होली के पर्व में गुरुवार को उस समय रंग में भंग पड़ गया जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को भी गोली मार दी। पत्नी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात के ग्राम गुठावली टीकरी निवासी अमित पुत्र देशराज ने अपने चचेरे भाई अजय (17 वर्ष) के घर जाकर उसके सीने में गोली मार दी। इसके बाद उसने अपने घर आकर अपनी पत्नी पूजा (22 वर्ष) को भी गोली मार दी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अजय और पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। पूजा के हाथ में गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अमित को शक था कि पूजा और अजय के बीच अवैध संबंध हैं।
एसएसपी एन. कोलांचि ने बताया कि आरोपी अमित को घटना में प्रयुक्त तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया मृतक अजय व पूजा के बीच अवैध संबंध का होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement