एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने किया बलात्कार! टीवी अभिनेत्री ने लगाया आरोप
मुंबई, डीएन नगर पुलिस स्टेशन के तहत २७ वर्षीय एक टीवी अभिनेत्री ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक एक्स ब्वॉयप्रâेंड ने अभिनेत्री को शादी का झांसा देकर वर्ष २०१८ से कई बार दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता अभिनेत्री ने ओशिवरा पुलिस का रुख कर मामला दर्ज कराया लेकिन बाद में उसे डीएन नगर में ट्रांसफर कर दिया गया।
दर्ज एफआईआर के मुताबिक अभिनेत्री की मुलाकात वर्ष २०१८ में आरोपी से हुई थी, इसके कुछ ही दिन बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। आरोपी ब्वॉयप्रâेंड उसके घर पर भी आने-जाने लगा था। इस दौरान उसने अभिनेत्री से शादी करने की इच्छा जताई। शादी की बात कहकर उसने अभिनेत्री से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वर्ष २०१९ अक्टूबर के महीने में अभिनेत्री ने जब उससे शादी के बारे में पूछा तो वह इस बात को नजरअंदाज करता गया। मार्च २०२० में अभिनेत्री जब मध्य प्रदेश में शूटिंग के सिलसिले में गई थी तो आरोपी उसे फोन कर मुंबई लौट आने के लिए कहता था और शारीरिक संबंध बनाने की जिद करता था। इसके अलावा वह अभिनेत्री के प्राइवेट वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था। जब वह मुंबई लौटी तो आरोपी उसे धमकाने लगा और पैसे मांगने लगा। इस सबसे तंग आकर अभिनेत्री ने पुलिस का रुख कर मामला दर्ज कराया। पुलिस अभिनेत्री द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक घटना की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में एक्स ब्वॉयप्रâेंड की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।