Latest News

बीड, देर रात महाराष्ट्र के बीड-परली राजमार्ग पर एक ट्रक और ऑटो रिक्शा में हुई जबरदस्त टक्कर में 5 लोगों की मौत हुई है। इस दुर्घटना में 8 अन्य लोग घायल हुए हैं जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दो बच्चों सहित सभी कुछ लोग ऑटो रिक्शा से वडवानी तहसील की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हुई। आठ घायलों में से पांच ऑटो रिक्शा में सवार थे जबकि तीन अन्य दुर्घटना स्थल के पास से गुजर रहे थे। कुछ घायलों को बीड सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाकी लोगों को औरंगाबाद भेजा गया।

बीड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मदीना पठान (30), तबस्सुम पठान (40), रेहान पठान (10), तमन्ना पठान (8) और सरो सत्तार पठान (40) के रूप में हुई है, जो बीड शहर के शाहू नगर के निवासी हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement