Latest News

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय इन दिनों मुश्किलों में हैं। उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर उनके खिलाफ मास्क पहने बिना बाइक चलाने पर दर्ज की गई है। वेलेंटाइन डे के मौके पर विवेक ओबरॉय अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय के साथ मुंबई की सड़कों पर रात को बिना मास्क लगाए बाइक चलाते हुए नजर आए थे।

अब अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर विवेक ओबरॉय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्विटर पर मुंबई पुलिस का धन्यवाद किया है। अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर विवेक ओबरॉय ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया! निकले थे नई वाइक पर हम और हमारी जान, बिना हेलमेट के कट गया चालान! बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर मुंबई पुलिस पकड़ेगी। शुक्रिया मुंबई पुलिस, मुझे इस बात का एहसास कराने के लिए कि सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। सुरक्षित रहें, हेलमेट और मास्क पहनें।'


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement