Latest News

मुंबई : देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी (BMC) में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक  दल अपनी-अपनी तैयारियां कर रहे हैं। इसके साथ ही चल रहा है एक दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का दौर। ताजा मामला बीएमसी स्टैंडिंग कमिटी चेयरमैन यशवंत जाधव से जुड़ा हुआ है। दरअसल यशवंत जाधव के खिलाफ की गई भ्रष्टाचार की एक शिकायत पर वे इस कदर भड़क गए कि उन्होंने शिकायतकर्ता को भद्दी भद्दी गालियां दीं। इसके अलावा यह कहा कि 'मैं आत्महत्या कर लूंगा'। फिलहाल इस मामले में शिकायतकर्ता और बीजेपी के पार्षद विनोद मिश्रा ने पुलिस स्टेशन में यशवंत जाधव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने शिवसेना नेता और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अपील की है कि वह यशवंत जाधव को सुरक्षा मुहैया करवाएं ताकि वह आत्महत्या ना कर पाएं।

बीजेपी (BJP) नेता और पार्षद विनोद मिश्र ने यशवंत जाधव के खिलाफ बीएमसी कमिश्नर से यह शिकायत की थी कि उन्होंने अपने वार्ड में टेंडर देने में भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने यह मांग की थी कि इस मामले की गहराई से जांच की जाए और जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई की जाए। इसी बात से नाराज यशवंत जाधव में उन्हें व्हाट्सएप मैसेज पर न सिर्फ गालियां दी बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। आपको बता दें कि विनोद मिश्र के खिलाफ भी यशवंत जाधव ने भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। जाधव ने कहा था कि कोरोना महामारी के दौरान विनोद मिश्र ने मरीजों को दी जाने वाली खिचड़ी में घोटाला किया है। इस आरोप पर विनोद मिश्र ने कहा था कि जाधव या तो यह आरोप साबित करें या फिर माफी मांगे। वरना वे उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। फिलहाल इस मामले में स्थाई समिति अध्यक्ष यशवंत जाधव ने सभी आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। वहीं विनोद मिश्र ने बताया कि यशवंत जाधव के खिलाफ नजदीकी कुरार पुलिस स्टेशन में मंगलवार के दिन मुकदमा दर्ज करवायेंगे।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement