Latest News

मुंबई : सातारा जिले में बस स्टैंड पर खड़ी 5 बसों में एक साथ आग लग गई। ये सभी सेमी एसी वाली शिवशाही बसें थीं। आग में पांचों बसों के अन्दर का हिसा जलकर पूरी तरह से खाक हो गया है। पुलिस से लेकर बस स्टेशन के अधिकार सभी हैरत में हैं कि कैसे पांच बसों में एक साथ आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही बस स्टैंड में अफरातफरी मच गई। यात्री जान बचाने के लिए बस स्टैंड से भागते हुए नजर आये। जिस दौरान यह आग लगी एक बस में कुछ यात्री भी बैठे हुए थे। इस दुर्घटना में करोड़ों का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के अनुसार, आग शाम को 6 बजे के आसपास लगी और इस पर एक घंटे में पूरी तरह से काबू पा लिया गया। बस स्टैंड के एक हिस्से में मॉल है। यह घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है। आग पर समय से काबू पाया गया और बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। इस आगजनी में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने आसपास के होटलों और यात्रियों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, न तो पुलिस और न ही अधिकारियों ने आग लगने के सही कारण को बताया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement