Latest News

मीरा-भाईंदर : नवघर रोड पुलिस ने आईपीएल पर सट्टा लगाने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुमित जैन और शैलेंद्र सिंह हैं। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संपतराव पाटील ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बंटास होटल में 2 लोग आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। सूचना की पुष्टि कर पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने होटल के कमरे से लैपटॉप, मोबाइल और नकदी बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो बाइक भी जब्त की हैं। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement