Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले समित ठक्कर को नागपुर पुलिस ने 24 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। उसे सोमवार को जैसे ही नागपुर की कोर्ट से जमानत मिली, मुंबई पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। समित ठक्कर पर 2 जुलाई को दो प्राथमिकी दर्ज की गई थीं, पहली नागपुर और दूसरी मुंबई के वीपी रोड पुलिस थाना स्टेशन में। समित पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया मंचों पर उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और नितिन राउत पर आपत्तिजनक टिप्पणी कीं। 1 और 30 जून को समित ने ठाकरे परिवार पर टिप्पणी की थी और 1 जुलाई को राउत पर।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement