सांताक्रुज के कलीना इलाके में बैंक के बाहर एक व्यक्ति पर चाकूओं से हमला
मुंबई : सांताक्रुज के कलीना इलाके में सोमवार को एक बैंक के बाहर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया और फरार हो गए। वकोला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए देना बैंक के आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर दो या तीन की संख्या में थे और वे एक मोटरसाइकल पर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वहां तैनात एक यातायात पुलिसकर्मी और राहगीरों ने पीड़ित संजय कुरतडकर (50) को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.