Latest News

मुंबई : फिल्म अभिनेत्री पायल घोष (Payal ghosh mee too case) जल्द ही रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई (RPI ) में शामिल होंगी। इस बात की अटकलें काफी दिनों से चल रही थी। जिनकी अब पुष्टि हो चुकी है जल्द ही केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले पायल घोष को अपनी पार्टी में शामिल करवाएंगे। पायल घोष के साथ उनके वकील भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

आरपीआई में पायल घोष को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने की अटकलें फिलहाल चल रही हैं। वहीं उनके वकील को भी एडवोकेट विंग में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के कयास लगाया जा रहे हैं।

पायल घोष ने हाल ही में फ़िल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर मी टू का आरोप लगाया था। इस बाबत उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया है। हालांकि उनके इस आरोप का अनुराग कश्यप की तरफ से खंडन किया गया था।

केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई के मुखिया रामदास आठवले ने पायल घोष का इस मामले में समर्थन किया था और उन्होंने पायल घोष से मुलाकात भी की थी। इतना ही नहीं पायल घोष को लेकर रामदास आठवले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मिले थे और पायल ने वहां पर भी अपनी सुरक्षा और न्याय के लिए मांग की थी। 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement