Latest News

भातीय डाक विभाग के महाराष्ट्र सर्किल ने पोस्टमैन, मेल गार्ड और एमटीएस के 1371 पदों शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन तिथि बढ़ाने का नोटिफिकेशन भर्ती विज्ञापन संख्या - ADR/Rectt/DR/PMMG/MTS/2015-16 & 2016-17 के संदर्भ में जारी किया गया है।
मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय, महाराष्ट्र सर्किल, मुंबई के लेटेस्ट नोटिस में कहा है कि इन पदों के लिए 5-10-2020 से 03-11-2020 तक होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तिथियां बढ़ा दी गई हैं। अब इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 12-10-2020 से 10-11-2020 को 1159 बजे तक ऑनलाइ आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि - 12-10-2020
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 10-11-2020

कुल पदों की संख्या - 1371
आवेदन शुल्क पोस्टमैन/मेल गार्ड - 500 रुपए (एससी, एसटी के लिए 100 रुपए मात्र)।
आवेदन शुल्क एमटीएस - 500 रुपए (एससी, एसटी के लिए 100 रुपए मात्र)।


आयुसीमा - 18 से  27 वर्ष।
वेतनमान - पोस्टमैन/मेल गार्ड: 21700-69100 रुपए प्रतिमाह।
मल्टी टास्किंग स्टाफ - 18000- 56000 रुपए प्रतिमाह।
शैक्षिक योग्यता - 12वीं पास और महाराष्ट्र की स्थानीय भाषा का ज्ञान।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement