Latest News

मुंबई के नायगांव इलाके में एक पॉश सोसाइटी के अंदर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घंटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स दूसरे पर पत्थर से हमला करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हुआ था और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

घटना नायगांव इलाके में स्थित मोहन नक्षत्र ग्रीन कंपाउंड नामक बिल्डिंग की है। यहां रहने वाले अनुराग पटेल पर उसी बिल्डिंग में रहने वाले विनोद और श्रेया ने हमला किया है। उनके सिर में गंभीर चोट आई है और उन्हें टांके भी लगे हैं।
वीडियो फुटेज के आधार पर दर्ज हुआ केस

मारपीट की यह घटना मौके पर मौजूद किसी शख्स ने अपने फोन में रिकॉर्ड की और पुलिस को दे दी। इसके आधार पर विनोद और श्रेया पर केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो में विनोद गालियां देते हुए और अनुराग पर पत्थर से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। अनुराग ने यह भी आरोप लगाया है कि लड़की स्प्रे का इस्तेमाल कर उसे बेहोश करने का प्रयास कर रही थी।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement