Latest News

कल्याण : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले रोज नए रेकॉर्ड बना रहे हैं। शनिवार को राज्य में पहली बार 20 हजार से ज्यादा कोविड-19 के मामले सामने आए है। इनमें कल्याण (पश्चिम) जोशी बाग के एक ही परिवार के 32 लोग भी शामिल हैं जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक मरीज डिस्चार्ज भी हो गया है, जबकि बाकी का इलाज चल रहा है। शनिवार को महाराष्ट्र में 20,801 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मामले बढ़कर 8,83,862, हो गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार को कुल 10,801 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अधिकारी के मुताबिक, राज्य में अभी कुल 2,20,661 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में 1,737 नए मामले सामने आए हैं और 33 मरीजों की मौत हुई है। शहर में अब तक कुल 1,53,712 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या बढ़कर 7,832 पहुंच गई है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement