Latest News

कल्याण : कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका क्षेत्र में गुरुवार को औऱ 10 लोगों की कोरोना से मौत हो गई और 329 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद जहां कुल कोरोना मरीजों की संख्या 25560 तक पहुंच गई हैं, वहीं अब तक कुल 530 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. पिछले 24 घण्टों में 388 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी हो गए हैं.

कल्याण डोंबिवली मनपा क्षेत्र में अब तक मिले कुल 25560  कोरोना संक्रमितों में से 21907 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो गए हैं और 530 लोगों की मौत हो गई हैं अन्य 3123 एक्टिव कोरोना मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा हैं. बुधवार को मिले 329  नए कोरोना मरीजों में कल्याण पूर्व से 67 मरीज,  कल्याण पश्चिम से 95 मरीज,  डोंबिवली पूर्व से 96 मरीज, डोंबिवली पश्चिम से 53 मरीज, मांडा टिटवाला से 12 मरीज, मोहना से 5 मरीज और पिसवली से 1 मरीजों का समावेश हैं.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement