Latest News

मुंबई : शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब इस बार उन्होंने डॉक्टरों पर विवादित बयान दिया है जिसके बाद विवाद शुरू हो गया है। डॉक्टरों ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर संजय राउत के इस्तीफे की मांग की है। इधर संजय राउत ने विवाद बढ़ने पर अपने बयान पर सफाई दी है। एक मराठी न्यूज चैनल के दिए गए इंटरव्यू में संजय राउत ने कहा कि कंपाउडर डॉक्टर से ज्यादा जानते हैं। वह तो दवा भी कंपाउंडर से ही लेते हैं। संजय राउत के इस बयान पर डॉक्टरों में गुस्सा है।

इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) ठाणे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग है। इतना ही नहीं डॉक्टरों ने संजय राउत का इस्तीफा मांगा है। आईएमए ठाणे के पत्र में लिखा है कि हम संजय राउत जी जैसे वरिष्ठ राजनेता के बयान का विरोध करते हैं। डॉक्टरों ने कहा कि संजय राउत ने कहा कि कंपाउंडर डॉक्टरों से ज्यादा जानते हैं। हम इसकी निंदा करते हैं और उनका इस्तीफा मांगते हैं। इस बयान से डॉक्टरों की भावनाएं आहत हुई हैं। उनका उत्साह गिरा है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement