Latest News

मुंबई : कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के बीजेपी के नगरसेवक मनोज राय ने किसी से हुए आपसी विवाद में पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज की है और आरोप लगाया है कि पुलिस ने भेदभाव किया है। उनका आरोप है कि बिना मामला दर्ज किए ही कोलसेवाडी पुलिस ने उन्हें और उनके बेटों को लॉकअप में रखा। 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम बीजेपी नगरसेवक मनोज राय अपने दो बेटों के साथ कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन मामला दर्ज कराने गए। उनका आरोप है कि गजानंद म्हात्रे कुछ लोग के साथ आकर उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। जब उनके बेटों ने रोका, तो गजानंद ने बेटों को मारने की कोशिश की। इस दौरान हाथापाई हुई और वे लोग भाग गए। इसके बाद मनोज पुलिस स्टेशन पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घंटे पर बाहर बिठा दिया। इसके बाद एक घंटे तक लॉकअप में बंद रखा। 

इसकी जानकारी कल्याण (पूर्व) के बीजेपी के विधायक गणपत गायकवाड और डोंबिवली के विधायक रविंद्र चौहान मिली, तो वे तुरंत कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस से मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने राय और उनके बेटों को छोड़ दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं भी वहां आ गए थे। 

गायकवाड ने कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने दूसरे पक्ष से मिलीभगत की है। वहीं, कोलसेवाडी पुलिस ने गायकवाड के खिलाफ कोविड-19 और सरकारी काम-काज में अड़चन डालने का मामला दर्ज किया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement