Latest News

मुंबई : खतरनाक कोरोना वायरस ने देश के साथ-साथ राज्य में त्राहि मचाकर रखी है। इस संक्रमण से राज्य में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। साथ ही दिन-प्रतिदिन कोरोना से होने वाली मौतों का अकड़ा भी बढ़ रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, शनिवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से एक दिन सबसे ज्यादा 322 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं शनिवार को राज्य में कोरोना वायरस के 9601 मामले पाए गए। 10,725 मरीजों को छुट्टी दी गई, जिससे राज्य में ठीक हुये लोगों की कुल संख्या 2,66,883 तक पहुंच गई। 

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्‍ट्र में अभी तक कुल 4,31,719 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इसमें से 2,66,883 लोग कोरोना मुक्त हुए और 1,49,214 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक कोरोना के 15,316 मरीजों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। 

मुंबई शहर में 1,047 नए मामले सामने आए, जिससे महागनर में संक्रमितों की संख्या 1,15,331 तक पहुंच गई, जबकि इसके उपनगरों में 2,995 नए मामले आए। मुंबई में 45 और मौतें होने से अब मरने वालों की संख्या 6,398 हो गई है। मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में मामलों की संख्या 2,42,778 तक पहुंच गई, जबकि मृतक संख्या 9,766 है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोविड-19 के लिए राज्य में अब तक कुल 21,94,943 लोगों की जांच की गई है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement