मुंबई : फ़र्ज़ी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर महिला से सायबर एक्सटॉर्शन, 1 गिरफ्तार
मुंबई : एक परिचित महिला से कई फ़र्ज़ी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर सायबर एक्सटॉर्शन करने का मामला सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को 25 साल के युवक को बांद्रा वेस्ट से गिरफ्तार किया है। आरोप है की इस शख्स ने कई इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर महिला को प्राइवेट फोटोस सेंड कर उसे बैकमैल किया था। इस मामले में बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में पीड़ित ने एफआईआर दर्ज करवाई थी जिसके बाद इस शख्स की गिरफ्तारी हुई।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने अलग-अलग इंस्टाग्राम अकाउंट से उसे मैसेजिस आने की शिकायत पुलिस को दी थी। अपनी कम्प्लेन में पीड़ित ने बताया था कि, अज्ञात शख्स उसे लगातार उसके निजी फ़ोटो भेज रहा था और कह रहा था कि उसके पास उसके कई पर्सनल वीडियो हैं। उसने महिला से पैसे डिमांड करना शुरू कर दिया और कहा की अगर उसे पैसे नहीं दिए तो वो उसके प्राइवेट फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। महिला ने इस मामले में बंगुरनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी जिसके बाद आईपीसी की धाराओं और आईटी एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
इस केस में क्राइम ब्रांच की यूनिट 11 भी जांच मैं जुट गई और यूनिट के प्रभारी चिमाजी अढाव की टीम ने टेक्नीकल एनालिसिस शुरू किया जिससे उन्हें शख्स का लोकेशन मिल गया। पुलिस के मुतबिक, आरोपी बांद्रा वेस्ट के पॉश कार्टर रोड का रहनेवाला है और उसे गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है। इस शख्स की पहचान कुमैल पटनी हुई है । पुलिस अब जानना चाहती है कि कहीं इसने इसी मॉडस ऑपरेंडी के तहत और किसी से सायबर एक्सटॉर्शन तो नहीं किया है।