मुंबई : महाराष्ट्र में आज कोरोना के रेकॉर्डब्रेक 10 हजार 576 नए मामले
मुंबई : दुनियाभर में हाहाकार मचाने वाले कोरोना वायरस ने देश समेत राज्य में भी मुँह खोला है। दिन-प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस बीच बुधवार को महाराष्ट्र में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 10 हजार 576 नए मामले सामने आए है। वहीं 280 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इस बीच, 5 हजार 552 मरीजों को डिस्चार्ज दिया गया है।
इसके साथ ही अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 लाख 37 हजार 607 पर पहुंची है। इनमे से 1 लाख 87 हजार 769 मरीज ठीक होकर उन्हें डिस्चार्ज दिया गया है। वही 12 हजार 556 मरीजों की मौत हो चुकी है। यह खबर एएनआई ने राज्य सरकार के हवाले से दी है। बता दें कि, मुंबई में भी आज कोरोना मरीजों की संख्या में भारी मात्रा में वृद्धि हो गई है। बुधवार को एक दिन में 1 हजार 310 नए कोरोना के मरीज पाए गए है। 58 मरीजों की मौत हुई। इसके साथ ही 1 हजार 563 मरीज ठीक हुए है। मुंबई में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 4 हजार 572 पहुंची है। इनमे से 75 हजार 118 मरीज कोरोना मुक्त होकर घर गए और 5 हजार 872 मरीजों की मौत हो गई है। यह जानकारी मुंबई महापालिका ने दी है।