कांग्रेस ने पूजा स्थलों को फिर खोलने की उठाई मांग
मुंबई कांग्रेस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से पूजा स्थलों को खोलने का शुक्रवार को अनुरोध किया ताकि कोरोना वायरस संक्रमण और उसके कारण लगे लॉकडाउन से परेशान लोग ईश्वर से ‘‘अपने दुख साझा कर सकें।’’ मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह मन्हास ने कहा कि इससे शहर में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने और उससे हुई मौतों के कारण डिप्रेशन का सामना कर रहे तथा निराशा से गुजर रहे लोगों को मदद मिलेगी।
लॉकडाउन में बेस्ट को हुआ 150 करोड़ का घाटा
बीएमसी के मुताबिक मुंबई में 3 महीनें से जारी लॉकडाउन के कारण बेस्ट को 150 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा है। लॉकडाउन में छूट के बावजूद बेस्ट यात्रियों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है, लॉकडाउन से पहले बेस्ट को हर दिन 1 करोड़ 80 लाख रुपए तक की कमाई हो रही थी। जो 7 जून तक लगभग 10 प्रतिशत हो गई थी और 8 जून के बाद अब यह 1 करोड़ प्रतिदिन के आसपास है।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.