Latest News

मुंबई : दादर में एक व्यक्ति ने 3 मंजिली इमारत की छत से कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की. ठीक समय पर पुलिस ने पहुंच कर व्यक्ति की जान बचायी. उनकी मानसिक स्थिति सही नहीं बतायी जा रही है. दादर पुलिस मामले की जांच कर रही है. शनिवार को दादर  (प.) के एक व्यक्ति 3 मंजिली इमारत की छत पर चढ़ गया और कूदने की कोशिश करने लगा. कुछ लोगों ने उसे देखा, तो पुलिस को इसकी सूचना दी. दादर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी और उसे इमारत से उतारने का प्रयास करने लगी. पुलिस को लगा कि कोई कोरोना मरीज आत्महत्या का प्रयास कर रहा है. पुलिस के जवान पीपीई किट पहन कर वहां गए. उन्होंने इमारत के नीचे गद्दा बिछा दिया. पुलिस ने  उसकी जान बचायी.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement