Latest News

भिवंडी : भिवंडी शहर मैं प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों से शहरवासियों में सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया है.  भिवंडी में गुरुवार को 5 नए मरीज मिलने से  शहरवासियों में जीवन सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है.

गौरतलब हो कि, मनपा आयुक्त डाक्टर प्रवीण आष्टीकर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मनपा क्षेत्र अन्तर्गत अलग-अलग क्षेत्रों में गुरुवार को 5 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. गुरुवार को मिले नए 5 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 34 वर्षीय महिला व 1 वर्षीय बच्ची कामतघर, 57 वर्षीय महिला अजयनगर, 33 वर्षीय एन्थेसिया डाक्टर कनेरी, 28 वर्षीय महिला पद्मानगर निवासी शामिल है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement