Latest News

नवी मुंबई : लॉकडाउन में राशन और खाद्यान्न के लिए बेहाल लोगों के लिए खारघर से अच्छी खबर आई है. भारतीय जनता पार्टी एवं रामशेठ ठाकुर विकास महामंडल ने खारघर तलोजा मंडल के लिए खारघर सेक्टर 12 के शिवमंदिर में अन्नछत्र यानी कम्युनिटी किचन प्रारंभ किया है. इस किचन से हर दिन सैकड़ों लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. भाजपा की स्थानीय नगरसेविका नेत्रा किरन पाटिल ने बताया कि श्रमिकों के लिए शुरू किया गया यह कम्यूनिटी किचन 3 मई तक चलेगा, जब तक कि पूरे राज्य में सम्पूर्ण लॉकडाउन का आदेश लागू रहेगा. यहां दोपहर 12 बजे से लेकर 1 बजे तक सबको मुफ्त भोजन मिल सकेगा.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement