Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई जो कभी नहीं रूकती वह आज पूरी तरह से बंद है। मुंबई में कोरोना वायरस ने सबकी नाक में दम कर रखा है। राज्य में सबसे ज्यादा मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। इस बीच शुक्रवार को धारावी में 6 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है और 10 लोगों की मौत हो गई है।  मुंबई मे कोरोना वायरस का कहर जारी है। जहां अब एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में और 6 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। जिसके बाद सिर्फ धारावी में संक्रमितों की संख्या 28 हो गई है। 

धारावी के मुकूंद नगर में 5, जबकि राजीव गांधी नगर में 1 मरीज मिला है। इस वजह से मुकूंद नगर को हॉटस्पॉट के रुप में देखा जा रहा है। यहा अब तक कोरोना के 9 मरीज मिले है। शुक्रवार को मुंबई में कोरोना वायरस से दस लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद मरनेवालों की संख्या कुल 65 हो गई है। जबकि मरीजों की कुल संख्या 1000 के पार हो गई है। पुरे राज्य की बात करें तो, राज्य में अब तक 1574 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। जिसमें से 97 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement