Latest News

अमरावती : पत्नी के निधन होने के बाद पति ने नाबालिग साली का अपहरण कर उस पर जबरन दुष्कर्म किया. घटना शुक्रवार की देर शाम गाडगे थाना क्षेत्र में सामने आई. गाडगे नगर पुलिस ने अकोला जिला में रहने वाले दामाद के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म तथा बाल लैंगिक अत्याचार कानून के तहत मामला दर्ज किया है .

2 वर्ष पहले ही आरोपी की पत्नी का निधन हुआ था. जिसके बाद पत्नी की छोटी बहन को फुसलाकर स्कूल से भगा ले गया था. जहां एक मंदिर में एक-दूसरे के गले में हार डालकर विवाह किया. जिसके बाद उससे जबरन संबंध बनाएं. पिछले 2 वर्षों से लैंगिक अत्याचार कर रहा है. वहीं नाबालिग से मारपीट भी करता है. इस बारे में पीड़िता ने परिवार को जानकारी दी. आरोपी ने उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी. उसके बढ़ते अत्याचार से परेशान होकर पीड़िता घर से भागकर गाडगे नगर थाने पहुंची. इसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पत्नी का निधन होने के बाद आरोपी ने साली को विश्वास में लेकर भगा ले गया. मंदिर में जाकर विवाह किया. जिसके बाद संबंध बनाए. आरोपी बेदम मारपीट करता है, इसीलिए पीड़िता ने थाने में आकर उसकी शिकायत की. 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement