Latest News

कल्याण : कोरोना वायरस को रोकने के लिए किए गए लॉक डाउन के बाद भी हो रही ग्राहकों की गर्दी को देखते हुए कल्याण कृषि उत्पन्न बाजार समिति में रिटेल मार्केट (आम नागरिकों के लिए) बंद करने का निर्णय शुक्रवार को लिया गया. अब केवल थोक विक्री  (होलसेल) शुरू रहेगी. आम नागरिकों के लिए कल्याण में अन्य  5 स्थानों पर खुदरा बाजार (रिटेल विक्री) केंद्र  प्रतिदिन चालू रहेंगे. ऐसा निर्णय कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका मुख्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में लिया गया है.

 कडोंमपा मुख्यालय में संपन्न बैठक में मनपा आयुक्त विजय सूर्यवंशी, डीसीपी विवेक पानसरे, एपीएमसी सभापती कपिल थले की उपस्थिति में उक्त निर्णय लिया गया. इस अवसर पर कहा गया कि जीवनावश्यक वस्तुओं की किल्लत न हो इसके लिए  बाजार समिति शुरू रखने का निर्णय लिया गया है. सब्जी  खरीदने के लिए कल्याण बाजार समिति में ग्राहकों का जमावड़ा होता है जिससे कोरोना वायरस फैलने की आशंका को देखते हुए शुक्रवार की बैठक में रिटेल विक्री बंद करने का निर्णय लिया गया. रिटेल विक्री के लिए कल्याण में 5 स्थान निश्चित किए गए हैं, जिनमें कल्याण पश्चिम सुभाष मैदान, मैक्सी ग्राउंड, फड़के मैदान, वायले नगर एवं डोंबिवली में 90 फुट रोड का समावेश है. जरूरत पड़ी तो अन्य 12 जगह चुनी गई हैं जिनमें डोंबिवली, टिटवाला और 27 गांवों का समावेश है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement