Latest News

मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर है। अब वे भी रो-रो फेरी (roro ferry) सेवा का आनंद जल्द ले सकेंगे। मुंबई (mumbai) के भाऊचा धक्का से लेकर अलीबाग (alibaugh) तक रो-रो फेरी (roro ferry) सेवा मार्च महीने के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगी। रो-रो फेरी सेवा उपलब्ध कराने वाली जहाज बुधवार को मुंबई के बंदरगाह में दाखिल हो जाएगी। इस रो-रो सेवा से मुंबई से अलीबाग जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

मुंबई से अलीबाग (mumnbai to alibaugh) तक जाने के लिए जल मार्ग (water transport) सबसे सस्ता और सुविधाजनक तरीका है। यही नहीं पिछले कई सालों से मुंबई से लेकर मांडवा तक आर-आर सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी।

 मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय भाटिया (sanjay bhatiya) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ग्रीस में 'एस्क्वायर शिपिंग' कंपनी ने जहाज का निर्माण किया है। उन्होंने कहा, अगर मुंबई से मंडवा के लिए रो-रो सेवा शुरू होती है, तो यात्री एक घंटे से काम समयमें आ जा सकेंगे, इससे यात्रियों को सड़क जाम से मुक्ति तो मिलेगी ही साथ ही ईंधन की भी बचत होगी और प्रदूषण भी कम होगा। रो-रो जहाज में एक बार में 500 यात्रियों और 180 वाहनों को एक साथ ले जाने की क्षमता है। पहले चरण के दौरान हर तीन घंटे में जहाज एक चककर लगाएगी। वाहन को ले आने और ले जाने का किराया 1 से लेकर डेढ़ हजार रुपए और यात्रियों के लिए 235 रुपया किराया होगा।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement