Latest News

वाराणसी : वाराणसी के ड्रमंडगंज इलाके में भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में बच्चों के विवाद में पिटाई से गर्भवती महिला के पेट में घातक चोट लग गई। इससे  उसका पांच माह का भ्रूण नष्ट हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासिनी रोहिणी और बिहारी के बीच 14 जनवरी की शाम बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि रोहिणी की गर्भवती पत्नी उर्मिला की विपक्षियों ने पिटाई कर दी। इससे उसके पेट में घातक चोट लग गई। इसके कारण उसका पांच माह का भ्रूण नष्ट हो गया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने  महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के पति रोहिणी ने बताया कि पिटाई से पेट में घातक चोट लगने के कारण उसकी गर्भवती पत्नी का पांच माह का भ्रूण नष्ट हुआ। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने बताया कि बच्चों के विवाद में 14 जनवरी को दो पक्षों मे मारपीट हुई थी।  


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement