मुंबई : पार्किंग जुर्माना होगा कम
मुंबई : मुंबई मनपा वाहनों की पार्किंग पर 10 हजार रुपए दंड वसूल रही है। मनपा के इस निर्णय का भारी विरोध हो रहा है, जिसके चलते मनपा अब पार्किंग जुर्माने में कटौती करने का विचार कर रही है। जानकारी के मुताबिक मनपा 10 हजार दंड को कम कर एक हजार रुपए करने का विचार कर रही है। बता दें कि मनपा ने सात जुलाई से मुंबई के 26 ठिकानों पर सार्वजनिक पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराकर उसके आस- पास 500 मीटर की दूरी तक खड़ी होने वाली वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया था। मनपा ने दो पहिया वाहनों पर जहां पांच, वहीं चार पहिया वाहनों पर 10 हजार रुपया दंड लगा रही है। मुंबई की आम जनता को यह जुर्माना बहुत ही अधिक है और इसका विरोध भी हो रहा है। खासकर उन वाहनधारकों को जिनके रहने वाली इमारतों में पार्किंग की सुविधा नहीं है। लोग अपनी इमारतों के पास अपनी गाड़ियों को कितने सालों से खड़ी करते आ रहे थे, उनको अब मनपा द्वारा बनाए गए पार्किंग स्थल पर वाहनों को पार्क करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। साथ ही पार्किंग शुल्क देना भी मजबूरी बन गया है। मनपा के निर्णय पर स्थानीय स्तर पर भारी विरोध हो रहा है। मनपा के इस निर्णय को हाईकोर्ट में भी गुहार लगाई गई। मनपा पर ज्यादती करने का आरोप लगाया गया। सड़कों के किनारे खड़ी वाहनों को उठाने का अधिकार मनपा का नहीं होने के बावजूद मनपा निजी संस्थाओं के द्वारा सड़कों के किनारे खड़ी वाहनों को उठाने की कार्रवाई कर रही है । सार्वजनिक पार्किंग स्थलों पर प्रति घंटे 20,40 और 60 रुपए शुल्क लिया जाता है। मनपा ने साढ़े पांच महीने में दंडात्मक कार्रवाई करते हुए अब तक 1029 गाड़ियों से 66 लाख कमाई की है। इसका जमकर विरोध हो रहा है। जिसके चलते अब मनपा अपने निर्णय को बदलने का विचार कर रही है। मनपा अब 10 हजार दंड शुल्क को घटाकर एक हजार करने का विचार कर रही है।