Latest News

मुंबई : मुंबई से बदलापुर के बीच सफर करने वाले लोगों के जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं। मौजूदा समय में सड़क मार्ग से मुंबई से बदलापुर पहुंचने में दो घंटे से अधिक का समय लगता है। जल्द ही यह सफर 2 घंटे से घट कर 1 घंटे 30 मिनट का हो जाएगा। मुंबई से कल्याण और बदलापुर की दूरी कम करने के लिए मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) एलिवेटेड रोड तैयार कर रहा है।
MMRDA ऐरोली से कटाई नाका (कल्याण के पास) के बीच 33.8 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बना रहा है। MMRDA के अतिरिक्त आयुक्त संजय खंदारे के मुताबिक, एलिवेटेड रोड का 30 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। वर्ष 2021 तक प्रॉजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुंब्रा बायपास के पास बन रही टनल
एलिवेटेड रोड को राष्ट्रीय महामार्ग 4 से जोड़ने के लिए मुंब्रा बायपास के पास टनल तैयार की जा रही है। प्रॉजेक्ट के पूरा होने से मुंबई से कल्याण और बदलापुर सफर करनेवालों के समय में भी बचत होगी।

45 मिनट घटेगी कल्याण-ऐरोली की दूरी
टनल का सर्वाधिक फायदा कल्याण और नवी मुंबई परिसर में रहने वाले लोगों को होगा। मौजूदा समय में कल्याण से ऐरोली पहुंचने में करीब 1 घंटे 15 मिनट का समय लगता है। टनल तैयार हो जाने के बाद यह समय घट कर 45 मिनट रह जाएगा। टनल की वजह से नवी मुंबई के लोग रबाले से सीधा मुंब्रा बायपास पहुंच सकेंगे।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement