Latest News

बहुत ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जब कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को एक साथ घूमते-फिरते देखा जाता था। दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री थी। खबरें तो यहां तक थीं कि कार्तिक और सारा का अफेयर चल रहा है। फिर कुछ दिनों बाद खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है और अब बात भी नहीं कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में कार्तिक आर्यन ने जो किया है, उससे तो कम से कम ऐसा नहीं लग रहा। ऐसा लग रहा है कि दोनों अभी भी साथ हैं। दरअसल कार्तिक जल्द रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'पति पत्नी और वो' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के साथ बातचीत में उनके और अनन्या पांडे व भूमि पेडनेकर के बीच एक रैपिड फायर राउंड खेला गया। इस राउंड के दौरान एक सवाल पूछा गया कि अपनी को-स्टार्स अनन्या और भूमि के अलावा वह किसे 'पत्नी' और 'वो' के रोल में देखना चाहते हैं। इसके लिए कार्तिक को एक लिस्ट दी गई थी, जिसमें सारा अली खान से लेकर नुसरत भरूचा, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया जैसी हिरोइनों के नाम थे। लेकिन इन सभी में से कार्तिक ने 'पत्नी' के तौर पर सारा का नाम लिया। साथ में वह कियारा का भी नाम लेते हैं। वहीं 'वो' के तौर पर उन्होंने तारा सुतारिया और नुसरत का नाम लिया।  बात करें कार्तिक की फिल्म 'पति पत्नी और वो' की, तो यह 6 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में भूमि उनकी पत्नी बनी हैं, जबकि अनन्या 'वो'। इस फिल्म के अलावा वह 'भूलभुलैया 2', और 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगे। उनके पास एक इम्तियाज अली की फिल्म भी है, जिसमें उनकी जोड़ी सारा के साथ है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसे 'लव आज कल' का सीक्वल बताया जा रहा है। हालांकि फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement