Latest News

मुंबई : डिफेंस रीसर्च ऐंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन साइंटिस्ट और मिस वर्ल्ड, 2017 मानुषी छिल्लर के पिता मित्र बासु छिल्लर से एक फर्जी मूवर्स ऐंड पैकर्स कंपनी ने 58,000 रुपये ठग लिए। छिल्लर को ऑनलाइन यह कंपनी मिली थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच चल रही है। छिल्लर इस साल जुलाई में बांद्रा से अंधेरी शिफ्ट कर रहे थे और इस दौरान उन्हें विक्रोली की एक कंपनी ऑनलाइन मिली। बासु की शिकायत के मुताबिक कंपनी के एग्जिक्यूटिव ने उनसे कैश ले लिया लेकिन उसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बतया कि कंपनी के एक एग्जिक्युटिव जावेद ने छिल्लर से कहा कि वह उनके घर आकर शिफ्टिंग चार्ज के बारे में बात करेगा। अधिकारी ने बताया, 'छिल्लर ने अपना पता दे दिया। दो दिन के बाद जावेद और एक और शख्स छिल्लर के घर आया। सामान देखने के बाद उन्होंने 75,000 रुपये का खर्च बताया जो मोलभाव के बाद 58,000 पर तय हुआ।' जावेद ने पेमेंट कैश या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से मांगी तो छिल्लर ने कैश पेमेंट कर दिया। 7 अगस्त को तय दिन छिल्लर मूवर्स का इंतजार करते रह गए लेकिन कोई हीं आया। छिल्लर ने जावेद को फोन किया तो उसने कहा कि कोई वर्कर उपलब्ध नहीं है और अगले दिन सामान शिफ्ट करने का वादा किया। अगले दिन भी कोई नहीं आया और जावेद ने कोई जवाब भी नहीं दिया। इसके बाद छिल्लर ने पुलिस में सूचना दी। पुलिस ने मामले में सोमवार को केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया है कि जावेद को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि यह कोई बड़ा गिरोह हो सकता है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement