Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक मां ने अपनी 23 साल की बेटी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी मां अपनी बेटी के अफेयर से नाराज थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी पी वघेला ने अपनी बेटी निर्मला अशोक वघेला की एक दुपट्टे की मदद से गला घोंट कर हत्या कर दी। यह घटना आरोपी ने अपने पाइधोनी स्थित घर पर अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी एक व्यक्ति के साथ अपनी बेटी का अफेयर होने से गुस्सा थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि निर्मला अपने प्रेमी के साथ भागने वाली थी लेकिन उसकी मां ने उसे पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को निर्मला अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए सामान बांध रही थी। इसी दौरान उसकी बहस मां के साथ हुई। इसके बाद मां ने बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी। बाद में पुलिस के पास जाकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement