सहकारी समिति केकमरे में लगी आग
सुरियावां (भदोही), सुरियावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित साधन सहकारी समिति पूरेमनोहर, अभिया के एक कमरे में दीपावली की रात जलाए गए मोमबत्ती की लौ से आग लग गई। कमरे में रखी चौकी, रजाई, कपड़ा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। समिति पर तैनात चौकीदार संजय यादव दीपावली की रात में मोमबत्ती जलाकर अपने घर कांतीरामपुर चले गए थे। सुबह समिति पर आए तो देखा कि कमरे में धुआं उठ रहा है। दरवाजा खोल कर अंदर घुसे तो देखा, चौकी रजाई कपड़ा गद्दा अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी पर जुटे लोगों के सहयोग से आग को काबू किया।.
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.