Latest News

प्रतापगढ़, शौचालय बनाने के विवाद में दो पक्ष में मारपीट हो गई। एक दूसरे के ऊपर तेजाब फेंका गया। दो लोग झुलस गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दांदूपुर निवासी विमल गुप्ता (34) का पड़ोस के राहुल सोनी (37) से जमीन का विवाद है। मंगलवार सुबह विमल शौचालय का निर्माण करवा रहा था। इस पर दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी और तेजाब भी फेंका गया। विमल और राहुल झुलस गए। परिजन दोनों को रानीगंज सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विमल की गंभीर हालत देखते हुए उसे प्रयागराज ले जाया गया है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement